हमीरपुर | हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ ने कहा है कि शिक्षक सम्मान योजना को बंद न किया जाए। चयनित टीचर्स को शीघ्र पूर्ण विचार करने के बाद सम्मानित किया जाए। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान योजना को बंद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मुख्य तीन विषय गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में बेहतर बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। हिमाचल में 19 शिक्षकों का चयन इस योजना के तहत हुआ है, उनको शीघ्र सम्मानित कर सेवा विस्तार दिया जाना चाहिए।