हमीरपुर | ताल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टूडेंट्स को शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से बचने के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल सीएल डोगरा ने स्टूडेंट्स को प्रार्थना सभा के दौरान शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से बचने के तरीके बताए। उन्होंने बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।