हमीरपुर | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस हमीरपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। वर्करों ने देश की एकता और अखंडता के लिए उनके बलिदान को याद किया और राष्ट्रीय एकता और अखंडता रखने की शपथ ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।