हमीरपुर | सीनियर सेकंडरी स्कूल गर्ल्स में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की एनएसएस इकाई ने रैली निकाली। निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल नीना ठाकुर ने इस दिवस के महत्व पर स्टूडेंट को जानकारी दी और कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व आतंकवाद से जूझ रहा है और इससे सबको मिल कर लड़ने की जरूरत है। इस मौके पर कमलेश, कपिल, सुदर्शना, भारद्वाज, जगबीर चंदेल, हरीश शर्मा, तनु, साइना व शिवानी भी मौजूद थे।