हमीरपुर | चंडीगढ़ में बसे हिमाचलियों के हितों की जहां जोरदार पैरवी की जाएगी, वहीं चंडीगढ़ में हिमाचल के लंबित हिस्से की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। यह फैसला सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक लिया गया। इसमें संस्था का अगला एजेंडा भी तय कर किया गया। बैठक में तय किया गया कि संस्था अपनी गतिविधियों का प्रचार व प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को संस्था के साथ जोड़ कर सामाजिक कार्यों को गति देने के अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देगी।