महिला ने उपप्रधान पर लगाया अभद्र बातें बोलने का आरोप, मामला दर्ज
सुजानपुर थाना में चमियाना के डडर गांव की एक महिला ने अपनी ही पंचायत के उपप्रधान राजकुमार पर अभद्र बातें करने की शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उपप्रधान उसे फोन पर और जब कभी रास्ते में मिलता है तो अभद्र बातें बोलता है। एसपी रमन कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर सुजानपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।