हमीरपुर | द मैग्नेट पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण विषय पर छठी से लेकर आठवीं तक के स्टूडेंट्स को जागरूक किया और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रार्थना सभा में हिंदी टीचर अर्चना सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है, इसे बचाना सभी का कर्तव्य है। खासकर स्टूडेंट्स को इसे बचाने और स्रोतों की संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए, स्वयं पानी का महत्व समझते हुए इसकी बचत को पहले तैयार होना होगा।