पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राइमरी स्कूलों में बंद हो युक्तिकरण

प्राइमरी स्कूलों में बंद हो युक्तिकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के प्रतिनिधि ने डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री से उनके कार्यालय में मुलाकात करके अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं और उनके माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने उनके साथ वरिष्ठता सूची से संबंधित कई परेशानियों के समाधान के लिए चर्चा की। इस मौके पर पीटीएफ के प्रदेश महासचिव रणजीत गुलेरिया भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में प्राइमरी स्कूलों में हर साल किया जाने वाला युक्तिकरण बंद हो, कम से कम 5 साल बाद से अमलीजामा पहनाया जाए, हर स्कूल में कक्षा वाइज टीचर दिया जाए, 14-15 सालों से प्राथमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राथमिक सहायक अध्यापकों को रेगुलर किया जाए, 2011 के बाद प्लेसमेंट आधार पर की गई पदोन्नतियां को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 25 अगस्त 2017 को दिए गए फैसले के संदर्भ में शीघ्र नियमित किया जाए, इस फैसले को सही परीपेक्ष्य में लागू किया जाए, एसीपी योजना के तहत 7-7-14 और 9-9-14 को जो अधिसूचनाएं प्रदेश सरकार ने लागू की हैं, को निरस्त कर इससे पैदा हुई विसंगतियों शीघ्र दूर किया जाए, 2012 के बाद प्रमोट सीएचटी उनको देय वेतनवृद्धि को 2012 से पूर्व प्रमोट मुख्य शिक्षकों को भी शीघ्र दिया जाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह गुलेरिया, महिला विंग की प्रधान बिंदू शर्मा, ब्लॉक प्रधान नरेश शर्मा, कुशल कुमार, रोशन लाल बन्याल, राजेश धीमान, बलवीर सिंह, रणवीर सिंह, जिला महासचिव हरविंद्र राणा, कोषाध्यक्ष जगदीप शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, सज्जन कुमार, वीरेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह, सुनील सहित कई मौजूद थे।

पीटीएफ ने रखी डिप्टी डायरेक्टर के समक्ष मांगें, वरिष्ठता सूची को लेकर भी हुई चर्चा

डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी बैठक कर अपनी समस्याएं बताते हुए।

खबरें और भी हैं...