पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा फाॅर्म न भरने से खफा छात्रों ने की हड़ताल

परीक्षा फाॅर्म न भरने से खफा छात्रों ने की हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तकनीकी शिक्षा बोर्ड में एक डेढ़ माह बाद शुरू होनी वाली परीक्षाओं के लिए फार्म न भरवाने से खफा एक निजी बहुतकनीकी संस्थान के स्टूडेंट्स ने डीसी ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन क्रमिक हड़ताल शुरू की और सरकार, बोर्ड और संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। स्टूडेंट्स ने एसएफआई के बैनर तले दो टू मांग रखी कि सरकार और तकनीकी शिक्षा बोर्ड शीघ्र उनकी परीक्षा लेने का प्रबंध करे नहीं तो उनका यह आंदोलन प्रदेश भर में शुरू करेंगे।

अगर संस्थान की मान्यता रद्द हुई तो उसमें यहां दाखिल स्टूडेंट्स का तो कोई कसूर नहीं। सिविल इंजीनियरिंग सहित फेशन डिजाइनिंग के कोर्स यहां कई सालों से करवाए जा रहे। तकनीकी शिक्षा निदेशालय और बोर्ड अब अचानक उनके परीक्षा फार्म मंजूर नहीं कर रहा। परीक्षा से पहले औपचारिकताएं पूरी न हुई तो उनका तो एक साल बर्बाद हो जाएगा। एसएफआई नेता अनिल मनकोटिया ने स्टूडेंट्स की मांगों का समर्थन किया और जबसे संस्थान लोन मामले में सील हुआ है, स्टूडेंट्स परेशान हैं, अब मान्यता रद्द हुई, अब इनके परीक्षा फार्म को फेंंक दिया जा रहा। प्रैक्टिकल सही नहीं हुए, फेशन डिजाइनिंग कोर्स का बैच किसी और जगह नहीं चल रहा, वे कहां जाएं।

मिनी सचिवालय के बाहर परीक्षा फॉर्म न भरने से खफा छात्रों ने की हड़ताल।

फैशन डिजाइनिंग वाले कहां जाएं

हड़ताल पर बैठी पुष्पा राणा, रीना, आंचल, मधु, अश्वनी, विमला, नेहा, प्रिया, सोनाली, नेहा, ज्योति, सुषमा, नंदनी, काजल, प्रीति, शुभम, मोहन, तेज सिंह, इशान, विनय, अंकित, जस्सी व पुनीत ने बताया कि फेशन डिजाइनिंग का कोर्स सिर्फ प्रदेश भर में इस बजूरी स्थित देवस्य बहुतकनीकी संस्थान में ही चल रहा, उनकी तो माइग्रेशन भी दूसरे संस्थान में नहीं हो सकती, हमारा तो भविष्य ही अंधकारमय हो गया है। वहीं दूसरे सिविल इंजीनियरिंग वालों की माइग्रेशन करने की मंजूरी नहीं दी जा रही, संस्थान में ठीक अब पढ़ाई नहीं हो रही।

खबरें और भी हैं...