टौणीदेवी | कैहरवीं पंचायत के शिव मंदिर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डाॅ. सुनील कुमार ने विभिन्न बीमारियों के 176 रोगियों का निरीक्षण किया व विभिन्न प्रकार के टेस्ट मौके पर ही करवाए। रोगियों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी गई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देशराज शर्मा ने कहा कि यह योजना केवल अनुराग की देन है, जोकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि संसद सदस्य अनुराग ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को विकास के मामले में सबसे आगे किया है व दिन रात जनहित में कार्य कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।