हमीरपुर | शिक्षक महासंघ खंड नादौन के चुनाव प्रांत महामंत्री जगवीर चंदेल की अध्यक्षता में कांगू में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सुभाष चौधरी को प्रधान, अजय शर्मा को मंत्री व मोहन लाल को संगठन मंत्री चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार इन पदाधिकारियों को दिया गया है। डॉ. जेपी शर्मा, जिला प्रधान नरेश शर्मा, जिला मंत्री राजेश शर्मा, संगठन मंत्री सुरजीत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रिंिसपल धर्मपाल चौधरी, सुनीलदत्त, दिनेश कुमार, राजीव, राजेश, राकेश, संजीव, अमित, ओम व राजेंद्र सहित कई शिक्षक मौजूद थे।