हमीरपुर | मझोग सुलतानी के सूल गांव में एक पशुशाला में अचानक आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र के इस गांव में जीवना कुमारी प|ी स्व. राकेश कुमार की गौशाला में अचानक आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, तो उनके कर्मचारियों ने आ कर इस आग पर लोगों की मदद से काबू पा लिया। जिससे करीब 25 हजार का अनुमानित नुकसान बताया जा रहा है।