पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व डब्ल्यूएचओ आरएनटीसीपी कंसल्टेंट डाॅ. कैलाश चंद्र कौशल का निधन

पूर्व डब्ल्यूएचओ आरएनटीसीपी कंसल्टेंट डाॅ. कैलाश चंद्र कौशल का निधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | पूर्व डब्ल्यूएचओ आरएनटीसीपी कंसलटेंट डॉ. कैलाश चंद कौशल का वीरवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा कॉलेज हमीरपुर के समस्त विभागाध्यक्षों व स्टाफ ने कौशल के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रिंसिपल डॉ. अनिल ने बताया कि प्रारंभ में उन्होंने क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला क्षय रोग अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान की। तत्पश्चात विश्व स्वास्थ्य संगठन में क्षय रोग नियंत्रण परामर्श दाता के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय कॉलेज के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कौशल के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कीं। अनिल शर्मा, नीलम शर्मा, किशोरी लाल, मधू, जीवन कुमार, ओम राज सहित कई कर्मचारियों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

खबरें और भी हैं...