बाल विवाह रुकवाने पहुंची टीम, बालिग होने पर दी बधाई
हंडिया| बाल विवाह होने की सूचना पर टीम खेड़ा पहुंची। लेकिन जब दस्तावेजों की जांच की गई तो लड़की बालिग निकली। इसके बाद टीम के सदस्य उसे विवाह की शुभकामनाएं देकर लौट आए। नायब तहसीलदार पीएस दीवान और महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा जैन नाबालिग के विवाह होने की सूचना पर टीम के साथ खेड़ा पहुंची। गांव के तालाब मोहल्ला निवासी शिवराम काजलिया की पुत्री मनीषा के नाबालिग होने की सूचना पर गए। लेकिन दस्तावेजों की जांच में लड़की बालिग निकली। इस पर टीम ने पंचनामा बनाने की कार्रवाई की। साथ ही लड़की व परिजनों को विवाह की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पटवारी राजीव जैन, नीरज आमे, जितेंद्र ठाकुर, बिंदु श्रीवास, सरोज विश्नोई मौजूद रहे।