पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • धर्म... ्शनि जयंती पर चढ़ाया सरसो व तिल का तेल नर्मदा में किया हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान

धर्म... ्शनि जयंती पर चढ़ाया सरसो व तिल का तेल नर्मदा में किया हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंडिया| मंगलवार को श्रद्धालुओं ने शनि जयंती मनाई। भक्तों ने शनि देव की विधि-विधान से पूजा कर सरसो और तिल का तेल चढ़ाया। मंदिरों में महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन किया। साथ ही अमावस्या से होने भक्तों ने नर्मदा स्नान किया। हंडिया में रिद्धनाथ और नेमावर में सिद्धनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक किया। अमावस्या के कारण नर्मदा पुल पर सुबह 9.30 बजे नेमावर में टेकरी के पास जाम लग गया। इसके बाद टीआई कैलाश चौहान ने पुलिस बल भेजा। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। हंडिया में बस स्टैंड पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इतना ही नहीं पार्किंग के नाम पर भी श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की गई। श्रद्धालु सुभाष विश्नोई ने बताया दो पहिया वाहन के चालकों से 10 रुपए की वसूली की जा रही है। जबकि शुल्क 5 रुपए है।

खबरें और भी हैं...