ऊचान के ऊंचेश्वर मंदिर में चल रहा पंचधुनी महायज्ञ
हंडिया| ऊचान के ऊंचेश्वर मंदिर आश्रम में नर्मदा तट पर पंचधुनी तपस्या यज्ञ किया जा रहा है। महायज्ञ 18 अप्रैल से शुरू हुआ है, जो 27 मई तक चलेगा। महंत नारायण पुरी महाराज ने बताया भीषण गर्मी में तपस्या की जा रही है। महात्मा रोज 2 घंटे सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक राम नाम का जाप कर रहे हैं।