पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किराए के कमरों में लग रहे आंगनबाड़ी भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबहंडिया| आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। जगह की कमी से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सगोदा, ढेकी और साल्याखेड़ी में किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया भवन निर्माण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन दिया है। समय पर किराए की राशि नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ गई है। करीब 15 किमी दूर तहसील मुख्यालय जाकर राशि चैक करना पड़ रहा है। हंडिया सेक्टर प्रभारी सुनीता वर्मा ने बताया मकान मालिकों के किराए की सूची बनाकर जिला कार्यालय भेज दी गई है।

नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण परेशान

सोडलपुर|
ग्राम पंचायत आलमपुर, पानतलाई, छिदगांव तमोली, बहरागांव में नेटवर्क की समस्या से लोग परेशान है। कवरेज नहीं मिलने से बार-बार कॉल ड्राप हो रही है। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए गांवों में ही टावर लगाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...