धर्म... अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान
हंडिया| सोमवती और सत्तू अमावस्या श्रद्धालुओं ने सुबह 5 बजे से ही नर्मदा स्नान शुरू कर दिया। नर्मदा में बरगी बांध से 10 इंच पानी छोड़ने से श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सके। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद हंडिया में रिद्धनाथ और नेमावार में सिद्धनाथ को जल चढ़ाकर अभिषेक किया। इसके बाद सत्तू का प्रसाद बांटा।