टीन शेड उड़े, 10 ट्रक गेहूं भीगा
टीन शेड उड़े, 10 ट्रक गेहूं भीगा
हंडिया| तेज हवा के साथ हुई बारिश ने क्षेत्र में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी। दोपहर में तेज हवा के कारण आधा दर्जन घरों के टीन शेड उड़ गए। इसके बाद हुई बारिश के सामान भीग गया। ग्रामीण मुकेश ओझा, अभिषेक राय ने बताया मांगरुल सहकारी सेवा समिति का उपकेंद्र नयापुरा है, जहां खरीदी कार्य चल रहा है। परिवहन का कार्य एक सप्ताह से धीमा है। यहीं स्थिति हंडिया सहकारी समिति की है। इस कारण दोनों केंद्रों पर करीब 10 ट्रक गेहूं भी गया। कमल वर्मा ने बताया खुले में अनाज को रखने से मवेशी भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।