ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को गो समितियों की बैठक हुई। हंडिया पंचायत में 22 लाख की लागत से गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसमें गायों के लिए शेड, भूसा घर, बांउड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। पंचायत ने तेली की सराय मार्ग पर तुर्क बीबी की मजार के पास 2 एकड़ सरकारी जमीन है। इस पर गोशाला का निर्माण किया जाएगा। साथ ही आवारा मवेशियों के लिए कांजी हाउस के निर्माण को भी शासन से मंजूरी मिली है
मालूम हो नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। वहीं किसानों ने भी आवारा मवेशियों द्वारा फसलों को चौपट करने की शिकायत तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक कर चुके हैं। गोशाल व कांजी हाउस के बनने से किसानों को राहत मिलेगी। पांच ग्राम पंचायतों के बीच एक गोशाला खोली जाएगी। बैठक में गो समितियों का गठन किया। इसमें हंडिया समिति अध्यक्ष अवंतिका प्रसाद तिवारी को बनाया। तहसील में हंडिया, बेसवा, मांगरुल, खेड़ीनीमा व सुरजना में 20 ग्रामीणों की समिति बनाई है। इस दौरान डॉ. एससीएल वर्मा, डाॅ. वीएस यादव, डाॅ. हेमंत शाह, जनपद सदस्य अरुण तिवारी, प्रवीण वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
हंडिया। बैठक में मौजूद गो शाल समिति सदस्य।
भास्कर संवाददाता | हंडिया