हंडिया| धनगर समाज के लोगों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। समाज के प्रदेश संगठन मंत्री पीडी धनगर ने बताया देवी अहिल्या बाई का जन्म 1725 में और निधन 1795 में हुआ। उन्होंने इंदौर शहर को बसाया। उनकी दूरदर्शिता के कारण महेश्वर में राज करते हुए इंदौर का महत्व समझा और व्यापारिक राजधानी बनाई। इतना ही नहीं न्याय के लिए अहिल्या बाई ने पौत्र को हाथियों से कुचलवा दिया। बैठक में रामविलास धनगर, अमरचंद धनगर, विमलेश धनगर, कमलेश धनगर, बबलू धनगर, राजेंद्र धनगर समेत अन्य मौजूद रहे।