नेमावर में दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान करते समय आष्टा का युवक डूबा, 18 घंटे बाद मिला शव
युवक की पांच गोताखोरों ने 20 फीट गहरे पानी में की तलाश
भास्कर संवाददाता | हंडिया
समोती अमावस्या पर नेमावर में दोस्तों के साथ स्नान करने आया आष्टा का युवक नर्मदा में गहरे पानी में जाना से डूब गया। युवक की पांच गोताखोरों ने तलाश की। करीब 18 घंटे बाद युवक का शव 20 फीट गहरे पानी में मिला।
नेमावर टीआई कैलाश चौहान ने बताया सोमवार को नर्मदा के सिद्धनाथ मंदिर घाट पर स्नान करते समय एक युवक डूब गया। सीहोर जिले की आष्टा तहसील के बाऊपुरा निवासी महेश पिता धनसिंह मेवाड़ा (23) अपने दोस्त करन और अर्जुन के साथ दोपहर 3 बजे नर्मदा पुल के पास स्नान कर रहा था। तभी गहरे पानी में जाने से महेश डूब गया। पुलिस सूचना पर शिवप्रसाद केवट और वृंदावन केवट ने गहरे पानी में तलाशी की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। मंगलवार सुबह से ही नेमावर पुलिस ने पांच गोताखोर नरेंद्र, सतीष, अनिल, रवि और राजू को तलाश के लिए लगाए। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे युवक का शव 20 फीट नीचे गहरे पानी में मिला। पंचनामा बनाकर शव का खातेगांव में पीएम कराकर परिजनों काे सौंप दिया।