पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सुपर ओवर में अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर भादूगांव ने भवरतालाब को हराया चिचोली ने हंडिया और भादूगांव ने चिचोली को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

सुपर ओवर में अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर भादूगांव ने भवरतालाब को हराया चिचोली ने हंडिया और भादूगांव ने चिचोली को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरु कान्हा बाबा मैदान पर चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। दूसरे राउंड में भवरतालाब और भादूगांव के बीच रोमांचक मैच हुआ। 5 ओवर के मैच में भादुगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए। जबाव में उतरी भवरतालाब ने निर्धारित ओवर में 54 रन बनाए। स्कोर बराबर होने के कारण मैच टाई हो गया। सुपर ओवर से हार जीत का फैसला हुआ। इसमें भवरतालाब की टीम ने 11 रन बनाए, जबाव में उतरी भादूगांव के खिलाड़ी ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया।

समिति अध्यक्ष लोकेश सांखला ने बताया कि पहला मैच चिचोली और हंडिया के बीच खेला गया। इसमें हंडिया ने 5 ओवर में 56 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में चिचोली के चेतन की शानदार पारी की बदौलत 10 विकेट से मैच जीत लिया। इसके बाद भादुगांव और चिचोली के बीच 5-5 ओवर का मैच हुआ। इसमें भादूगांव ने पहले बल्लेबाजी की अौर 64 रन बनाए। चिचोली के बल्लेबाज चल नहीं पाए और भादुगांव ने मैच जीत लिया।

प्रतियोगिता
श्रीगुरु कान्हा बाबा मैदान पर चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा
सोडलपुर। प्रतियोगिता में बेटिंग करती भादूगांव की टीम।

सेमीफाइनल और

फाइनल मैच आज
सचिव चंदु सोलंकी ने बताया कि रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सेमीफाइनल और फाइनल मैच आज खेला जाएगा। प्रतियोगिता रात 8.30 बजे शुरू होगी। पहला पुरस्कार 31101 विधायक संजय शाह, दूसरा पुरस्कार 15555 डाॅ. सुंदरलाल रायखेरे और सुभाष पटेल की ओर से दिया जाएगा। मैच की कांमेंट्री प्रीतम खोरे और महेंद्र मांगुल्ले, स्कोरिंग आशीष मालवीय और अंपायरिंग विक्रम राठौर, विवेक टांक, शंकर डांगी करेंगे।

खबरें और भी हैं...