छह माह बाद भी नहीं मिली शौचालय की राशि
हंडिया| गांव के एक हितग्राही ने शौचालय निर्माण के लिए छह माह पहले गड्ढा खाेदा, लेकिन उसे अब तक निर्माण की राशि नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक सुनिल पिता कालूराम ने एसडीएम जेपी सैय्याम के निर्देश पर शौचालय का गड्ढा खोदा, लेकिन उसे अब तक निर्माण की राशि नहीं मिली। ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। हितग्राही ने अधिकारियों से शौचालय निर्माण की राशि मंजूर किए जाने की मांग की है।