पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • नयापुरा के इंदिरा आवास कॉलोनी में दो माह से नहीं है बिजली

नयापुरा के इंदिरा आवास कॉलोनी में दो माह से नहीं है बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंडिया| राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नयापुरा का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया इंदिरा आवास कॉलोनी के 40 घरों में दो माह से बिजली नहीं है। ग्रामीणों को एक किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा वे समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर से मुलाकात करेंगे। उन्होंने चीराखान का दौरा भी किया। नयापुरा के ग्रामीणों ने उन्हें बताया मोहल्ले में लगा हैंडपंप एक माह से खराब हैं। इस कारण बाजार चौक से पानी लाना पड़ता है। जनपद सदस्य अरुण तिवारी, पूर्व सरपंच धन्नालाल चावरे, मोहन विश्नोई सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...