पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्यूशन पढ़ाते मिलने वाले शिक्षकों पर जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई

ट्यूशन पढ़ाते मिलने वाले शिक्षकों पर जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के शिक्षक अब स्कूल टाईम या उसके बाद ट्यूशन पढ़ाते हुए तो उनके लिए मुसीबत हो सकती है। मामले में डीसी ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता हुआ मिले तो कार्यवाही की जाए। शिक्षा विभाग द्वारा मामले में सभी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए है। निर्देश डीसी को मिली एक शिकायत पर जारी किए गए।

डीसी को दी गई शिकायत में कहा गया कि शहर में सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के टीचरों ने ट्यूशन पढ़ाने का धंधा शुरू कर रखा है। जो टीचर यहां से ट्रांसफर हो चुके, वह भी ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। हिसार चुंगी के पास एक एक स्कूल में यह कार्य सबसे ज्यादा चल रहा है। शिकायत मिलने पर डीसी ने विभागीय कार्यवाही के लिए कहा। बुधवार को शिक्षा विभाग की टीम हिसार चुंगी स्थित राजकीय स्कूल में पहुंची और सभी टीचरों को ट्यूशन न पढ़ाने की चेतावनी दी। ट्यूशन न पढ़ाने की चेतावनी सुनकर कई टीचर सकते में आ गए। वहीं शिक्षा विभाग ने मेल के माध्यम से सभी निजी व सरकारी स्कूलों के हेड को नोटिस भेजकर ट्यूशन न पढ़ाने के लिए कहा।

कार्रवाई की जाएगी: बीईओ

सरकारी और गैर सरकारी टीचर ट्यूशन नहीं पढ़ाएगा। ऐसा करता कोई मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो कोचिंग सेंटर चलाते हैं वह स्कूल टाईम में सेंटर में कोचिंग नहीं दे सकते।\\\'\\\' -डॉ. सुभाषचंद्र, बीईओ, खंड प्रथम

खबरें और भी हैं...