केबल बॉक्स जलने से एक दर्जन इलाकों और जीटी रोड पर 6 घंटे बिजली रही गुल
भिवानी रोड स्थित बिजली निगम के 132 केवी पावर हाऊस में केबल बॉक्स जलने से छह घंटे तक विभिन्न क्षेत्रों में ब्लैक आउट रहा। दोपहर दो बजे लगा बिजली कट लगा। रात सवा आठ बजे बिजली सप्लाई चालू हो पाई। दो बजे से पहले साढ़े 11 बजे से बिजली का आना और जाना शुरू हुआ। निगम द्वारा जले हुए केबल बॉक्स को ठीक करने के लिए कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद की गई। केबल बॉक्स को हिसार से मंगवाया गया। केबल बाक्स नया आने के बाद बिजली सप्लाई पूरी तरह से सुचारू हो सकी। वहीं देर शाम तक बिजली नहीं आने से शहर में ब्लैक आउट जैसी स्थिति हो गई। सभी स्ट्रीट लाइटें बंद रही। गर्मी में बिजली नहीं होने पर लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली निगम के एसडीओ विकास ठकराल ने बताया कि केबल बक्से में तकनीकी समस्या के चलते बिजली सप्लाई बाधित करनी पड़ी। हिसार से नया बक्सा मंगवाने के कारण समय लग गया।
बिजली गुल रहने के कारण पुरानी कचहरी इलाके में ब्लैक आउट।