युवती ने फंदा लगा जान दी
हांसी | बाबा बंदा सिंह बहादुर स्कूल के समीप एक आवास में 24 वर्षीय युवती मोनिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने 174 की कारवाई की। सिटी एसएचओ उदयभान गोदारा ने बताया कि युवती के परिजनों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी व डिप्रेशन में थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्यवाही की। युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।