पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने उठाई शहर की बदहाल हालत के विरोध में आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लोगों ने उठाई शहर की बदहाल हालत के विरोध में आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर कि दिनों-दिन बदहाल हो रही हालत को लेकर बुधवार को गणमान्य लोगों ने आवाज उठाई। लोग इकट्ठे होकर लघु सचिवालय में गए और एसडीएम राजीव अहलावत से मुलाकात कर उनके समक्ष शहर के लोगों की तरफ से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया और व्यवस्था में सुधार की मांग की।

एडवोकेट लाजपत राय जैन, राव कुलदीप सिंह नंबरदार, करतार सिंह खुराना, रघुवीर सिंह, राकेश भाटिया, जिला पार्षद कुलदीप यादव लाला, शुभम यादव, भरत सिंह और बाली भाटोल सहित कई लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंप कर शहर की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहर में प्रवेश करने वाली सभी सड़कें बदहाल हालत में हैं। जींद चौक से तिकोना पार्क तक सड़क ऐसी है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जाट धर्मशाला से सब्जी मंडी तक की सड़क की हालत भी दयनीय है। पार्कों की हालत बहुत अधिक खराब है। पार्कों में पूरे दिन आवारा पशु घूमते हैं। नागरिकों के लिए सैर करने को कोई जगह नहीं बची। बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नाले मिट्टी और अन्य पदार्थों से भरे पड़े हैं। पंप हाउस बंद पड़े हैं। काली देवी चौक से राम सिंह कालोनी तक सड़क के किनारे कचरे ढेर लगा दिए गए हैं। मॉडल टाउन के बूस्टिंग स्टेशन से पानी का नियमित सप्लाई नहीं हो रही। एसडीएम ने उनकी शिकायतें सुनी और जल्द समाधान का भरोसा दिया।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपता गणमान्य लोगो का प्रतिनिधिमंडल।

खबरें और भी हैं...