‘समय रहते इंसानी चोले को सार्थक करें’
हांसी | मनुष्य जीवन मिलना सबसे बड़ी बात है। मगर उससे भी बड़ी बात है सतगुरु, सत्संग और सतनाम का मिलना। समय बीता जा रहा है, पूर्ण संत को खोज कर नाम की भीख मांगो। नाम की दात बिना हम एक-एक पल को व्यर्थ खो रहे हैं। आध्यात्मिक चेतना को प्रदीप्त करो। जो सो रहे हैं वो जाग जाओ,जो जागे हुए हैं वो चलना शुरू करो और जो चल रहे हैं वो भागना शुरू करो। समय रहते अपने इस इंसानी चोले को सार्थक कर लो।