- Hindi News
- National
- अपने अधिकारों के लिए किया गया था भारत बंद अपनी आवाज उठाना सभी का अधिकार : दुग्गल
अपने अधिकारों के लिए किया गया था भारत बंद अपनी आवाज उठाना सभी का अधिकार : दुग्गल
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अाम्बेडकर की शिक्षाएं सदैव प्रेरणा की स्त्रोत रहेंगी। हमें उन शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए, ताकि एक सर्व कल्याण समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो।
दुग्गल आदर्श पैलेस में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अाम्बेडकर के 127वें जन्मोत्सव समारोह में बोल रही थीं। समारोह की अध्यक्षता नगर निगम हिसार के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मर्चेंट नेवी के कैप्टन पूजन सिंगल, कुलाना के सरपंच मांगे राम सरसवा, कुतुबपुर के सरपंच सुभाष भरगड़ उपस्थित थे। मुख्य वक्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. मनोज कुमार थे। दुग्गल ने कहा कि कि जन्म दिन उन्हीं संतो गुरुओं, व महापुरुषों का मनाया जाता है जिन्होंने अपने जीवनकाल में अपने लिए कुछ न करके दूसरों के कल्याण व उत्थान में अपना सारा जीवन समर्पित किया हो।
दुग्गल ने कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया था, वह केवल अपने अधिकारों के लिए किया गया था। लोकतंत्र में अपने हितों के लिए आवाज उठाना सबका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कि इस बारे में हाल ही में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिल चुका है और उन्होंने इस बारे पूरी जांच करवाकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि बेकसूर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने अपनी ओर से भी विश्वास दिलाया कि किसी के साथ ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय व राज्य स्तर के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में उचित पैरवी की जाएगी।
नगर निगम हिसार के अधीक्षक अभियंता रामजी लाल कहा ने भीमराव अाम्बेडकर देश के संविधान के मुख्य शिल्पकारों में से थे। मर्चेंट नेवी के कैप्टन पूजन सिंगल ने कहा कि बाबा साहब उन परिस्थितियों में अपनी शिक्षा को पूरा किया जब देश में जातिपाति, छूआछूत आदि को बोलबाला था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत व संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त की। सभा के प्रधान मोहन लाल खिच्ची ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत किया सिंचाई विभाग सेवानिवृत्त अधिकारी सत्यनारायण को सम्मान सूचक पगड़ी पहनाई। मंच संचालन मोहन लाल सुगलान ने किया।
बाबा साहेब के जन्मोत्सव समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया पुरस्कृत
समरोह संबोधित करतीं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम चैयरपर्सन सुनीता दुग्गल।