नियम 134 ए: 1340 परीक्षार्थी आज दो केंद्रों पर देंगे परीक्षा
शिक्षा के अधिकार नियम 134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं।
एक परीक्षा केंद्र हिसार चुंगी पर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में और दूसरा मानवती आर्य कन्या हाई स्कूल में होगा। परीक्षा सवेरे नौ बजे शुरू होगी और 12 बजे तक चलेगी। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को साढ़े आठे बजे परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करना होगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए सभी परीक्षार्थियों को खंड शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड साथ लाने होंगे। कार्ड के बिना किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षाओं के संचालन के लिए दोनों परीक्षा केंद्रों पर 62 अध्यापकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी सरकारी स्कूलों से लिए गए हैं।
दोनों केंद्रों पर कुल 1340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के चलते परीक्षा परिणाम शाम तक घोषित नहीं होंगे। परिणाम के लिए परीक्षार्थियों को एक दिन की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। परीक्षा में न्यूनतम अंक 33 प्रतिशत होंगे या 55 प्रतिशत, इसकी जानकारी केंद्रों पर ही जाएगी। शनिवार देर शाम तक शिक्षा विभाग इसे लेकर अगले किसी तरह के आदेश की इंतजार कर रहा था। नियम 134 ए के तहत दाखिलों के लिए इस बार 1340 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
आवेदन के अंतिम दिन तक 1319 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बाद में कुछ और विद्यार्थी भी आवेदन करने पहुंच गए, जिसके चलते विभाग द्वारा उन्हें सशर्त अनुमति दी गई, जिसके चलते आवेदकों की संख्या बढ़ गई। 84 स्कूलों को दाखिलों के लिए चुना गया है। कुछ स्कूलों ने हालांकि शुरू में सभी सीटें फुल दिखाई हैं, लेकिन विभा ग के अधिकार इनकी जांच करेंगे। विभाग के प्रयास से एक बड़े और नामी-गिरामी स्कूल में कक्षा दो के लिए 18 सीटें बढ़वाई भी गई हैं।
नौ बजे शुरू होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। शिक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गईं। परीक्षा सवेरे ठीक नौ बजे शुरू होगी।\\\'\\\' -डॉ. सुभाष वर्मा, बीईओ, खंड प्रथम