पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नप में सिटीजन फैसिलेशन सेंटर बनना शुरू

नप में सिटीजन फैसिलेशन सेंटर बनना शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद में सिटीजन फैसिलेशन सेंटर (सीएफसी) जेई के कमरे में बनेगा। सीएफसी बनने का काम नगर परिषद में शुरू हो गया है। फर्नीचर तैयार करवाया जा रहा है। अगले सप्ताह तक सीएफसी आम नागरिकों के लिए बनकर तैयार हो जाएगा।

आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले सीएफसी में तीन कर्मचारी रखे जाएंगे। इसके लिए परिषद प्रशासन ने अर्बन लॉकल बॉडी को स्टॉफ की लिस्ट भेजी है। अर्बन लोकल बॉडी द्वारा यहां तीन कर्मचारियों को नियुक्ति की जाएगी। तीनों को एक ही कमरे में जगह दी जाएगी। सीएफसी बनने के साथ ही एक ही छत के नीचे 41 तरह के काम किए जाएंगे। इससे नगर परिषद में लोगों को कामों के लिए अलग अलग शाखाओं में भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फिलहाल परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म मृत्यु दर्ज करना, भवन व नक्शे संबंधित काम, फायर एनओसी, फायर टैक्स, बिजनेस लाइसेंस, पानी व सीवरेज कनेक्शन के आवेदन, मैरिज रजिस्ट्रेशन के कार्य अलग-अलग शाखाओं में होते हैं। यह सभी कार्य एक दूसरे से जुड़े हुए भी हैं। कई बार लोगों को अपनी कामों की फाइलों को लेकर एक शाखा से दूसरे शाखा में भागना पड़ता है। कभी अधिकारी, कभी कर्मचारी न मिलने के कारण काम में देरी होती रहती है।

अगले सप्ताह तक सीएफसी आम नागरिकों के लिए बनकर तैयार होने की उम्मीद

नगर परिषद में सिटीजन फैसिलेशन सेंटर बनाने के लिए शुरू किया गया काम।

शुल्क नकद,पे ऑनलाइन करेंगे

सेंटर में लोगों से 41 तरह के कार्यों के लिए जो राशि ली जाएगी, वह नगद ली जाएगी। लेकिन यह राशि जब सरकार को अदा करनी होगी, वह ऑनलाइन करनी होगी। ताकि योजना पर काम हो और लोगों को सुविधा भी मिले।

इन कार्यों के लिए ये लगेगा शुल्क

जल्द शुरू हो जाएगा सेंटर: एमई

सिटीजन फैसिलेशन सेंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। स्टॉफ की रिक्वायरमेंट हमने लिखकर भेज दी है। उम्मीद है इसी सप्ताह या अगले सप्ताह तक सेंटर लोगों के लिए शुरू हो जाएगा।\\\'\\\' -जयवीर सिंह, एमई, नगर परिषद

जो 41 कामों के लिए इस सेंटर में आवेदन होगा, उसमें इसके लिए नाममात्र की फीस रखी गई है। जैसे जन्म मृत्यु के आवेदन के लिए दस रुपए, इसकी एक प्रति के दस रुपये होंगे। मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए 10 से 50 रुपये होंगे। बिजनेस लाइसेंस के लिए 100 रुपये होंगे। नक्शे के आवेदन के लिए 50 रुपये, फायर एनओसी के लिए 50 रुपये, प्रॉपर्टी टैक्स के लिए 20 रुपये लगेंगे। डुप्लीकेट हाउस टैक्स बिल के लिए 20 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट को साइट पर अपलोड करने के लिए पांच रुपये प्रति डॉक्यूमेंट लगेंगे।

खबरें और भी हैं...