पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद के अधीन आने के बाद पहली बार ली सेक्टर छह की सुध

नगर परिषद के अधीन आने के बाद पहली बार ली सेक्टर छह की सुध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से नगर परिषद के अधीन होने के बाद बदहाली झेल रहे सेक्टर छह के अच्छे दिन आने वाले हैं। सेक्टर की सड़कों के लिए अर्बन लोकल बॉडी ने दो करोड़ रुपये मंजूर किया है। इससे राशि से सेक्टर में टूटे हुई सड़कों की मरम्मत होगी व कुछ नई सड़कें बनाई जाएंगी। अर्बन लोकल बॉडी द्वारा इसके लिए पिछले माह नगर परिषद से एस्टीमेट मांगा गया था। जिस पर परिषद के अधिकारियों द्वारा सेक्टर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिषद के अधिकारियों द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। दो दिन पहले ही अर्बन लोकल बॉडी द्वारा दो सौ लाख मतलब दो करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह राशि सेक्टर के स्पेशल रिपेयर ऑफ रोड के तहत दी गई है। कार्य कब शुरू होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। नगर परिषद का कहना है कि जब यह राशि मिल जाएगी। तब कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। दो साल पहले सरकार द्वारा प्रदेश के विकसित सेक्टरों की जिम्मेवारी नगर परिषद को सौंपी गई थी। इसके तहत हांसी के सेक्टर छह पार्ट वन की जिम्मेवारी नगर परिषद को मिली। परिषद को सीवरेज व्यवस्था की जिम्मेवारी नहीं सौंपी गई थी। परिषद के पास जिम्मेवारी आने के बाद से सेक्टर में कोई विकास कार्य नहीं हुए। इसके लिए सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अधिकारियों के समक्ष शिकायतें की गई। सेक्टर की जिम्मेवारी परिषद को सौंपे जाने के बाद हुडा को 75 फीसदी राशि नगर परिषद को देनी थी। बाकी की 25 प्रतिशत राशि नगर परिषद द्वारा भरी जानी थी। लेकिन हुडा द्वारा यह राशि दी नहीं गई। सेक्टर में कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत, पार्कों के रखरखाव, मंडी टाउनशिप की जिम्मेवारी भी नगर परिषद के पास है। इन सभी की हालत फिलहाल खस्ता है।

खबरें और भी हैं...