पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड 23 व 24 में पेयजल किल्लत के समाधान के लिए खुदाई की तो निकले अवैध कनेक्शन

वार्ड 23 व 24 में पेयजल किल्लत के समाधान के लिए खुदाई की तो निकले अवैध कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 23 और 24 के एक हिस्से में पेयजल संकट के चलते की गई खुदाई में अवैध कनेक्शन निकले। कुछ लोगों ने नियमों को धता बताकर एक इंच के पाइप लगा रखे थे। खुदाई करने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को अवगत कराया।

अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिए और पाइप जमीन के अंदर से बाहर निकाल दिए। पिछले कुछ दिनों से बोगा राम कालोनी और आर्य नगर के कुछ हिस्सों में पेयजल किल्लत की समस्या चल रही थी। इलाके के बाशिंदे और हिंदू महासभा के पूर्व प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग से की। अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कॉलोनी में कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। सीवरेज का पानी मिक्स होकर आ रहा है। भारद्वाज ने कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए कई जगह लाइन खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया। खुदाई का कार्य किया गया तो पता चला कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से एक इंच की पाइप लाइन बिछा रखी है, जबकि विभाग के नियमानुसार घरों में आधा इंच की लाइन ली जा सकती है। विभाग के कर्मचारियों ने एक इंची पाइप लाइन को मौके पर ही काट कर कनेक्शनों को बंद कर दिए। ऐसे कनेक्शनों की संख्या आधा दर्जन से अधिक रही। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शन कटने पर समस्या के समाधान की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...