पुलिस ने बाजारों से हटवाया अितक्रमण, काटे चालान
नगर परिषद के नाकाम रहने पर बाजारों से अतिक्रमण हटाने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने कई बाजारों से अतिक्रमण हटाए, आड़े-तिरछे खड़े होकर रास्ता जाम कर रहे वाहनों के चालान काटे। एक स्कॉर्पियो गाड़ी के दो पहियों की हवा निकाल दी गई। पूरे अभियान में पुलिस को परिषद प्रशासन की तरफ से कोई कर्मचारी नहीं दिया गया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए पुलिस को नगर परिषद की तरफ से कर्मचारी नहीं मिले। जिस पर पुलिस ने खुद ही बाजारों में घूम कर अतिक्रमण हटवाया। तीन पीसीआर में सवार होकर पुलिस कर्मचारी बाजारों में घूमे। इस दौरान गलत तरीके से खड़े वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण अक्सर बाजारों में जाम लग जाता है। इसके पुलिस ने बुधवार को आठ वाहनों के चालान काटे। गाड़ी चालक ने आधा घंटा तक गाड़ी चौक के बीच में खड़ी रखी। जब कोई गाड़ी चालक नहीं पहुंचा तो पुलिस ने सड़क के बीच में खड़ी एक स्कोर्पियो गाड़ी की हवा निकाली।
अतिक्रमण हटवाती पुलिस, कार्रवाई से बाजार खुले-खुले नजर आए।