पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तपस्वी के रूप में रहा परशुराम का पूरा जीवन: भारद्वाज

तपस्वी के रूप में रहा परशुराम का पूरा जीवन: भारद्वाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड के सदस्य हर्ष मोहन भारद्वाज मौजूद थे। भारद्वाज ने संबोधन में कहा कि भगवान परशु राम का पूरा जीवन एक तपस्वी के रूप में रहा। उन्हें भगवान शिव का अवतार भी माना जाता है। नरेंद्र मोदी विकास मिशन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम ने एक समुदाय के लिए नहीं, अपितु समस्त समाज सर्वकल्याण के लिए समाज में हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ फरसा उठाकर अत्याचारों को जड़ से मिटाने का कार्य किया। इस अवसर पर मिशन की प्रदेश महामंत्री मंजू टुटेजा, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन जगमोहन यादव, सज्जन शर्मा, सुखविंदर, ललित, सोनू कुमार, जितेंद्र यादव, अमित बिसला, कृष्ण पेटवाड़, मनदीप पंघाल आदि थे।

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में पहुंचे हर्ष मोहन भारद्वाज

कार्यक्रम में पहुंचे हर्ष मोहन भारद्वाज।

भगवान परशु राम के नाम पर स्थापित हो विश्वविद्यालय

बोगा राम कॉलोनी में स्थित न्यू एमडी हाई स्कूल में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व नगर पार्षद अजय सैनी ने शिरकत की। छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए पार्षद सैनी ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। तभी हम अपना, समाज और देश के लिए कुछ कर पाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भगवान परशुराम के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। संस्था के सचिव ललित भारद्वाज ने कहा कि स्कूल का वार्षिक उत्सव जल्द मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुरलीधर भारद्वाज, सुमन शर्मा, कौशल्या शर्मा, सुनीता, कमलेश, गुरदीप भारद्वाज सहित कई लोग इस मौके पर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...