पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद के नाकाम रहने पर बाजारों से अतिक्रमण हटाने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने कई बाजारों से अतिक्रमण हटाए, आड़े-तिरछे खड़े होकर रास्ता जाम कर रहे वाहनों के चालान काटे। एक स्कॉर्पियो गाड़ी के दो पहियों की हवा निकाल दी गई। पूरे अभियान में पुलिस को परिषद प्रशासन की तरफ से कोई कर्मचारी नहीं दिया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए पुलिस को नगर परिषद की तरफ से कर्मचारी नहीं मिले। जिस पर पुलिस ने खुद ही बाजारों में घूम कर अतिक्रमण हटवाया। तीन पीसीआर में सवार होकर पुलिस कर्मचारी बाजारों में घूमे। इस दौरान गलत तरीके से खड़े वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण अक्सर बाजारों में जाम लग जाता है। इसके पुलिस ने बुधवार को आठ वाहनों के चालान काटे। गाड़ी चालक ने आधा घंटा तक गाड़ी चौक के बीच में खड़ी रखी। जब कोई गाड़ी चालक नहीं पहुंचा तो पुलिस ने सड़क के बीच में खड़ी एक स्कोर्पियो गाड़ी की हवा निकाली। चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत काटे गए। अभियान अंबेडकर चौक से बड़सी गेट, चौपटा, उमरा गेट से तिकोना पार्क, बस स्टैंड रोड पर चलाया गया। यहां दुकानदारों द्वारा काफी मात्रा में सामान दुकानों के बाहर रखकर अतिक्रमण किया गया है। पुलिस ने उन्हें सामान अंदर रखने की चेतावनी दी।

परिषद की तरफ से पुलिस को अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नहीं मिले कर्मचारी

बाजारों में दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटवाती पुलिस। कार्रवाई से बाजार खुले-खुले नजर आए।

‘परिषद से कर्मचारी मिले तो जब्त करेंगे सामान’

शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। नो पार्किंग में गाड़ी लगाने वालों के चालान काटे गए। अभी नगर परिषद की तरफ से कर्मचारी नहीं मिले हैं। अगर परिषद की तरफ से कर्मचारी मिलेंगे तो दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया जाएगा। -उदयभान गोदारा, एसएचओ, सिटी थाना

खबरें और भी हैं...