स्वच्छता के लिए शुरू किया शहरी स्वराज अभियान, 5 मई तक चलेगा
नगर परिषद ने स्वच्छता के लिए शहरी स्वराज अभियान शुरू किया गया। पहले दिन अभियान की शुरुआत पुराना कचहरी चौक से उमरा गेट तक की गई। अभियान 5 मई तक चलाया जाएगा।
नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक झांब ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को सफाई के साथ साथ खुले में शौच मुक्त के बारे में जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान पूर्व पार्षद रिंकू सैनी, एमई जयवीर सिंह, एमई देवेंद्र गक्खड़, पार्षद अजय सैनी, पार्षद प्रतिनिधि सीटू मुंजाल, राजेंद्र दुआ, भूप सिंह व अन्य लोग मौजूद थे। अभियान के दौरान सफाई भी करवाई गई।
शहरी स्वराज अभियान के तहत शहर में सफाई अभियान चलाते नप कर्मचारी।