पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजकीय अवकाश के बावजूद खुले मिले प्राइवेट स्कूल, शिक्षा विभाग ने 8 को किए नोटिस जारी

राजकीय अवकाश के बावजूद खुले मिले प्राइवेट स्कूल, शिक्षा विभाग ने 8 को किए नोटिस जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशु राम जयंती पर सरकारी अवकाश के बावजूद प्राइवेट स्कूल खुले मिले। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापे मारने शुरू किए। छापों के दौरान आठ स्कूल खुले मिले और इनमें कक्षाएं लगी हुई मिलीं। सभी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं।

एसडीएम राजीव अहलावत को शिकायत मिली थी कि सरकारी अवकाश होने के बावजूद प्राइवेट स्कूल खुले हैं। जिस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. सुभाष वर्मा को स्कूलों की जांच करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा टीम बनाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने स्कूलों में छापे मारे गए। इस दौरान कई स्कूल खुले मिले। स्कूल खुले मिलने पर स्कूल संचालक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। जिस पर विभाग द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। स्कूल संचालक कई बार विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करवाने के लिए छुटिट्यों में भी कक्षाएं लगाते हैं। लेकिन मजे की बात तो यह है कि फिलहाल कक्षाओं में दाखिले अभी चल रहे हैं। अभी से निजी स्कूलों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

सरकारी अवकाश के बावजूद स्कूल खुले होने की सूचना पर बीईओ पहुंचे तो लगी मिली क्लास।

प्रमुख स्कूल शामिल: बीईओ

एसडीएम के निर्देश थे कि स्कूलों की जांच की जाए। जांच करने पर कई स्कूलों में सरकारी अवकाश के बावजूद भी कक्षाएं लगी हुई मिली। बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल, श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल, सेंट पीटर स्कूल, डीएवी स्कूल व यूनिक हाई स्कूल सहित आठ खुले हुए मिले। सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। - डॉ. सुभाष वर्मा, बीईओ, खंड प्रथम

खबरें और भी हैं...