- Hindi News
- National
- ‘मीटर रीडिंग और बिल वितरण ठेके पर देने से कर्मचारी उपभोक्ता दोनों परेशान’
‘मीटर रीडिंग और बिल वितरण ठेके पर देने से कर्मचारी-उपभोक्ता दोनों परेशान’
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की यूनिट हांसी की कार्यकारिणी की बैठक रेस्ट हाउस में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव और सर्कल सचिव जगमेंद्र पूनिया ने कहा कि बिजली निगमों में राज्य सरकार लगातार फ्रेंचाइजी ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती का प्रबंध न करते हुए बेरोजगार युवाओं को अप्रेंटिस के नाम पर नाम मात्र स्टायफंड देकर शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली निगमों में ठेकेदारों के माध्यम से जो कार्य करवाए जा रहे हैं, उन्हें बहुत बड़ी खामियां है। प्राइवेट कंपनियों को जब से रीडिंग और बिल वितरण कार्य इन कंपनियों को दिया है, तब से आम उपभोक्ता और बिजली कर्मचारियों पर नाजायज दबाव बढ़ा है। मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में कार्यकारी अभियंताओं के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के नाम ज्ञापन देंगे। सरकार के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जींद में होने वाली 29 अप्रैल की ललकार रैली में हांसी, सिसाय, उमरा, मुंढाल, नारनौंद के सभी कर्मचारी मोटर साइकिल जत्था के रूप मे झंडे और बैनरों के साथ प्रदर्शन करते हुए रैली में शामिल होंगे। राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही नीतियों का विरोध करें करते हुए सभी जगह प्रदर्शन करेंगे सरकार यदि इस पर भी समाधान नहीं करती है तो सभी कर्मचारी ब्लॉक स्तर पर 15 मई को मशाल जुलूस निकालकर सरकार को चेताएंगे। राज सिंह यादव, जगरूप सैनी, श्यामपाल यादव, विजय नागर, राजेश श्योकंद, सतीश शर्मा, मदनलाल, सुनील यादव, संदीप, अनिल चौहान, रणजीत सैनी, अमरजीत यादव, अजमेर सिंह, मनोज बडाला, रमेश शर्मा, रामनिवास, सतबीर ढांडा, राजेश सैनी आदि बैठक में मौजूद थे।