ट्रांसफार्मर से बच्चे के झुलसने पर एसडीओ समेत 3 पर एफआईआर
हांसी | सिविल अस्पताल में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से आठ साल के बच्चे को करंट लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ, जेई और लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला घटना के पांच महीने बाद दर्ज किया गया है। करंट लगने से बच्चे को अपनी एक बाजू गंवानी पड़ी। सार्वजनिक स्थल पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर बिजली निगम के अधिकारियों पर पहली बार मामला दर्ज हुआ है। विस्तृत पेज- 2