पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 माह बाद शिकायत पर कार्रवाई

5 माह बाद शिकायत पर कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से आठ साल के बच्चे को करंट लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ, जेई और लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला घटना के पांच महीने बाद दर्ज किया गया है। करंट लगने से बच्चे को अपनी एक बाजू तक गंवानी पड़ी। सार्वजनिक स्थल पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर बिजली निगम के अधिकारियों पर पहली बार मामला दर्ज हुआ है।

नौ जनवरी की सुबह सिविल अस्पताल में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को हाथ लगने से प्रेम नगर का आठ वर्ष का एक बच्चा अमित गंभीर रूप से झुलस गया था। बच्चे की गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। जहां उसे कई दिनों तक दाखिल रखा गया। परिजनों द्वारा तब बिजली निगम के खिलाफ शिकायत दी थी। बाकायदा पुलिसकर्मी रोहतक पीजीआई में जाकर बयान दर्ज कर के आए थे। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पिता अनिल कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत की और कई बार पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की। लेकिन सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। पांच माह के बाद पुलिस विभाग गहरी नींद से जागा और अब जाकर मामला दर्ज किया। शिकायत में बच्चे की मां ने बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही बताई। पुलिस ने मंगलवार देर शाम को अनीता के बयान पर निगम के एसडीओ, जेई, लाइनमैन व कर्मचारी पर जान जोखिम में डालने व लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी, गिरफ्तारी कोई नहीं है।

अस्पताल में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से बच्चे के झुलसने के मामले में बिजली निगम के एसडीओ, जेई और लाइनमैन पर मुकदमा दर्ज

घटना के बाद लगाया था ट्रांसफार्मर पर जाल

अस्पताल में चबूतरे पर रखा ट्रांसफार्मर।

ट्रांसफार्मर सिविल अस्पताल के पिछले रास्ते पर रखा हुआ है। जहां से अस्पताल के अंदर जाने के लिए रास्ता जाता है। यह ट्रांसफार्मर चार पांच वर्ष पहले यहां पर रखा गया था। यह जमीन से दो फुट उंचे चबूतरे पर है। घटना के समय यह ट्रांसफार्मर ढका नहीं हुआ था। घटना के बाद इसके चारों तरफ लोहे का जाल लगवाया गया था।

यह है पूरा मामला

बच्चे के पिता अनिल कुमार ने बताया कि उनकी प|ी व बेटे अमित की तबीयत खराब थी। वह उपचार के लिए सिविल अस्पताल में गए थे। इस दौरान अमित खेलते हुए अस्पताल की बिल्डिंग से बाहर निकल गया और वहां जमीन रखे हुए ट्रांसफार्मर के पास चला गया। ट्रांसफार्मर जमीन से दो तीन फुट ऊंचाई पर बने चबूतरे पर रखा हुआ था। अमित ट्रांसफार्मर के साथ चिपक गया। पास में खड़े युवकों व अस्पताल के स्टाफ ने उसे देखा। आनन -फानन में ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद की गई। इसके बाद अमित को ट्रांसफार्मर से अलग कर अस्पताल में ही दाखिल करवाया। जहां से उसे हिसार रेफर किया गया। हिसार के नागरिक अस्पताल से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रोहतक पीजीआई में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। अनिल कुमार ने बताया कि करंट लगने से अमित का हाथ मुड़ गया था और पेट व टांग में गहरे घाव हो गए। अनिल कुमार लघु सचिवालय में टाइपिंग का कार्य करते हैं।

दैनिक भास्कर में 10 जनवरी को प्रकाशित समाचार।

लापरवाही की जांच होगी

फिलहाल बच्चे की मां के बयान पर निगम के अधिकारियों व कर्मचारी पर मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल प्रशासन की कितनी जिम्मेवारी बनती है, जांच में देखा जाएगा। शिकायत तो घटना के बाद आ गई थी, मामला दर्ज कर लिया है।’’ -अमर सिंह, आईओ व एएसआई, सिटी थाना

बच्चे का हाथ कटा है: पिता

बच्चे का हाथ मुड़ गया था। बाद में चिकित्सकों ने इसे काट दिया। बच्चे के गुर्दे पर भी कुछ असर हो सकता है, इसके लिए टैस्ट करवा रहे हैं। हमने तभी शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। सीएम विंडो पर शिकायत की, तब भी एक्शन नहीं हुआ। उल्टा पुलिसकर्मी हमें डांटने लगे कि बच्चे को संभाल नहीं सकते।’’ -अनिल कुमार, पीड़ित बच्चे अमित के पिता

खबरें और भी हैं...