पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल अस्पताल में लंबे समय तक रखे जा सकेंगे शव

सिविल अस्पताल में लंबे समय तक रखे जा सकेंगे शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसों या किसी अन्य तरह की घटनाओं का शिकार होने वाले लोगों के शव पहचान के लिए अब लंबे समय तक सिविल अस्पताल में रखे जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार नए डीप फ्रिज अस्पताल में भेजे गए हैं।

अस्पताल के शव गृह में इन नए चार डीप फ्रिज को रखवाया जाएगा। हालांकि सिविल अस्पताल में डीप फ्रिज के रखने के लिए अभी पर्याप्त जगह नहीं हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा डीप फ्रिज रखने की व्यवस्था की जा रही । डीप फ्रिज बॉयो मेडिकल इंजीनियर हिसार द्वारा भिजवाए गए हैं। फ्रिज को इंस्टॉल करने के लिए तकनीकी एक्सपर्ट आएंगे। एक्सपर्ट इन्हें शव गृह में इंस्टॉल करके जाएंगे। जिसके बाद यह फ्रिज कार्य में आएंगे। डीप फ्रिज के लिए एक मॉनीटर, स्टील के फ्रेम, प्लाईबोर्ड भेजे गए हैं। इन्हें अस्पताल में ही रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के शव गृह के लिए चार डीप फ्रिज भिजवाए, पहले नहीं थी व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल अस्पताल में भेजे गए चार नए डीप फ्रिज व उपकरण।

अभी यह है हालत

सिविल अस्पताल में शव रखने के लिए एक डीप फ्रिज है। एक से अधिक शव आने पर उन्हें कमरे में एसी चलाकर रखा जाता है। एक से अधिक शव के लिए सिविल अस्पताल में उन्हें रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।

यह होगा फायदा

एक या अधिक दिन तक शव के रखे रहने से कई बार शव से दुर्गंध भी आने लगती है व गर्मी के दिनों में शव फूल जाते हैं। डीप फ्रिज में शव रखे जाने से वह पुरी तरह सुरक्षित रहेंगे। फ्रिज में तापमान मेंटेन किया जाता है।

डिमांड भेजी थी: एसएमओ

चार नए डीप फ्रिज सिविल अस्पताल में आए हैं। हमने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को डिमांड भेजी हुई थी। कई बार देर तक पोस्टमार्टम नहीं होता तो उससे शव खराब नहीं होंगे। साथ ही पहचान के लिए कुछ समय तक रखे जा सकेंगे।\\\'\\\' -डॉ. अरुणा गर्ग, एसएमओ, सिविल अस्पताल

खबरें और भी हैं...