पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडमिशन के लिए कॉलेजों में नोडल ऑफिसर नियुक्त

एडमिशन के लिए कॉलेजों में नोडल ऑफिसर नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों में दाखिले के लिए जहां विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन भी दाखिले के लिए अपनी तैयारी में जुट गया है। कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले के लिए एक नोडल ऑफिसर व एक कंप्यूटर ऑपरेटर को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन व फीस जमा करवाने के लिए यह ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ नोडल ऑफिसर को दाखिले के समय आने वाले परेशानियों व उनके समाधान के बारे में भी बताया जाएगा। यह ट्रेनिंग हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज में 18 मई को दी जाएगी। इसमें सुबह दस बजे गवर्नमेंट कॉलेज के नोडल ऑफिसर व दोपहर दो बजे सेल्फ फाइनेंस व गवर्नमेंट एडिड कॉलेज के नोडल ऑफिसर शामिल होंगे।

कंप्यूटर ऑपरेटर भी इस ट्रेनिंग में होंगे शामिल

शहर के दोनों कॉलेजों से एक एक नोडल ऑफिसर व कंप्यूटर ऑपरेटर इस ट्रेनिंग में शामिल होंगे। इस ट्रेनिंग में प्रत्येक कॉलेज के नोडल ऑफिसर का शामिल होना अनिवार्य है। यह ट्रेनिंग महानिदेशक, उच्च शिक्षा द्वारा दी जा रही है। बता दें कि पिछले तीन वर्षों से कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले हो रहे हैं। निजी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले पिछले वर्ष शुरू हुए थे। पहले कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 400 से 700 रुपये तक के प्रॉस्पेक्ट्स खरीदने होते थे। पिछले वर्ष से दाखिले की पूरी प्रक्रिया, कॉलेज की सीट, मेरिट लिस्ट, सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है। ऐसे में यह ट्रैनिंग शिक्षा विभाग ने तय की है ताकि कोई दिक्कत न हो।

तीन जुलाई से शुरू हो सकते हैं दाखिले

दो जुलाई तक कॉलेजों में परीक्षाएं जारी रहेंगी। इसके बाद से दाखिला प्रक्रिया कॉलेजों में शुरू होगी। प्रक्रिया पूरे महीना भर चलेगी। उच्च शिक्षा द्वारा अभी इस बारे में पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

ऑनलाइन होगी पूरी दाखिला प्रक्रिया: मान

कॉलेज में दाखिले के लिए एक नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। जिनके नेतृत्व में पूरी दाखिला प्रक्रिया होगी। नोडल ऑफिसर के लिए एक दिन की ट्रेनिंग है। ट्रेनिंग में ऑनलाइन दाखिले की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।’’ -सविता मान, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट कॉलेज

खबरें और भी हैं...