पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरने पर बैठे युवाओं ने तीन दिन का दिया समय, फिर घेराव की दी चेतावनी

धरने पर बैठे युवाओं ने तीन दिन का दिया समय, फिर घेराव की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | रामायण में डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में युवाओं का बेमियादी धरना मंगलवार को दसवें दिन में प्रवेश कर गया। दसवें दिन बहुजन स्वयं सेवक के संस्थापक सदस्य पवन फौजी ने धरना दे रहे युवाओं से मुलाकात की। पवन फौजी ने धरना पर पहुंचकर घटना की निंदा की व मौके पर सदर एसएचओ उमेद सिंह से फोन पर बात की। धरनारत युवाओं से बात करते हुए फौजी ने कहा कि पु‌लिस के पास तीन दिन का समय है। तीन दिन में अगर आरोपियों की गिरफ्तारी होती है तो धरना उठा ‌‌लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो भारी तादाद में संगठनों को इकट्ठा करके डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस बीच मौके पर चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। धरना देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। धरने पर अमन, सन्नी, शशीकांत, अनिल कुमार, सुनील, सोनू, राजू सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...