श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में खसरे-रूबैला का टीकाकरण किया
हांसी| श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खसरे व रूबैला का टीकाकरण अभियान चलाया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर मेद सिंह की अगुवाई में सिविल अस्पताल की टीम ने टीकाकरण किया। प्रिंसिपल नीरू भाटिया ने सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अभियान की सराहना की।