पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस पर रक्तदान कैंप लगा

ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस पर रक्तदान कैंप लगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस पर श्री कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता परिवार द्वारा उत्तम नगर में स्थित श्री कृष्ण कृपा मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । सिविल अस्पताल हिसार के डा जोगेंद्र कपूर की टीम ने 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

डा. जोगेंद्र कपूर ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में अब जागरूकता आ गई है और लोग आगे बढ़कर रक्तदान करने लगे हैं। रक्तदान से हम जरूरतमंद की सहायता करते हुए किसी को नया जीवन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शारीरिक क्षमता घटती नहीं बल्कि बढ़ती है। इससे पूर्व मंदिर में हवन यज्ञ किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज की लंबी उम्र की कामना की। श्याम सुंदर मनोचा, संजय भुटानी, लक्की खट्टर, सागर खन्ना, शम्मी मदान,महेश तनेजा, देवराज खट्टर, कृष्ण धवन, दीपक चुचरा, सन्नी पंवार, तनुज खुराना, महेंद्र पुष्करणा, सलोनी मदान, गुंजन खट्टर, सीमा तनेजा, इंद्र अरोड़ा, विजय गक्खड़, दीपक कथूरिया, पूजा अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...