पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस के खिलाफ जारी धरने को आप और अन्य संगठनों ने दिया समर्थन

पुलिस के खिलाफ जारी धरने को आप और अन्य संगठनों ने दिया समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस के खिलाफ माता सावित्री बाई फूले महिला व बाल विकास ट्रस्ट का धरना जारी रही। दूसरे दिन आम आदमी पार्टी व अन्य संगठनों ने अंबेडकर चौक पर जाकर धरने को समर्थन दिया।

धरने पर मीडिया से बातचीत में ट्रस्ट के संयोजक कुलदीप भुक्कल ने कहा कि उनके कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोपी अभी खुले घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के रवैये के विरोध में ट्रस्ट से जुड़े लोग 17 मई को हिसार में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को काले झंडे दिखाएंगे। काले झंडे दिखाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दलित सवेरे ही हिसार के लिए रवाना होंगे और काले झंडे दिखाएंगे।

ये धरने पर पहुंचे

इस बीच आम आदमी पार्टी की पूरी टीम ने अनूप चैनत के नेतृत्व में धरने पर जाकर समर्थन किया और भाजपा सरकार को दलित विरोध करार दिया। भगाना कांड संघर्ष समिति, ऑल इंडिया ओड सभा, प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फ्रंट और भारतीय दलित विकास परिषद ने धरने का समर्थन किया। पवन फौजी, जितेंद्र भोला, पीड़ित परिवार सूबे व धर्मपाल का परिवार, मीनू काजल, सतीश काजला, दिलबाग मुजाहदपुर, जयबीर माला, दिलबाग राठी, संजय, अमित, सुभाष नगर पार्षद, पवन काजला उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...