पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद प्रशासन ने शहर से उखाड़े होर्डिंग्स और बैनर

नगर परिषद प्रशासन ने शहर से उखाड़े होर्डिंग्स और बैनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालभर एडवरटाइजमेंट टैक्स की इंतजार करने के बाद नगर परिषद प्रशासन शुक्रवार को एक्शन मूड में दिखा। परिषद प्रशासन के निर्देश पर कर्मचारियों ने शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर लगे होर्डिंग्स और बैनर उखाड़ फेंके।

परिषद प्रशासन दरअसल बिना शुल्क के होर्डिंग्स और पोस्टर लगने को लेकर खफा है। परिषद प्रशासन ने पिछले वित्त वर्ष में एडवरटाइजमेंट टैक्स के रूप में पांच लाख रुपए का बजट मंजूर किया। परिषद प्रशासन को उम्मीद थी कि पूरे वित्त वर्ष में इस टैक्स से इतनी राशि वसूल हो जाएगी। मगर पूरे वित्त वर्ष में किसी ने भी परिषद एडवरटाइजमेंट टैक्स के रूप में कुछ नहीं दिया, जिसके चलते प्रशासन ने कार्रवाई का मन बनाया।

परिषद के कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर सड़क पर उतरे और हिसार चुंगी से बस स्टैंड तक के इलाके में कार्रवाई की। रास्ते में जहां कहीं भी होर्डिंग्स और बैनर लगे मिले, सभी को उखाड़ कर ट्रैक्टर-ट्रालियों में डाल लिया। कुछ संस्थाओं और लोगों ने अपने होर्डिंग्स बचाने के लिए परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार की, मगर किसी की नहीं सुनी गई और कार्रवाई को जारी रखा गया।

शहर के अंदर से गुजरने वाले हाइवे पर होर्डिंग्स और बैनर उखाड़ते नगर परिषद के कर्मचारी।

होर्डिंग्स और बैनर लगाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
परिषद प्रशासन शनिवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई करेगा। राजकीय अवकाश के बावजूद शहर के अन्य इलाकों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान हालांकि होर्डिंग्स और बैनर लगाने वालों पर कार्रवाई करने का भी प्रावधान है। परिषद प्रशासन द्वारा उन्हें नोटिस दिया जा सकता है और जुर्माना किए जाने का प्रावधान भी है। मगर प्रशासन ने फिलहाल ऐसे लोगों की सूची ही तैयार की। उन्हें महज चेतावनी दी जाएगी। चेतावनी के बावजूद होर्डिंग्स लगे तो कार्रवाई की जाएगी।

एक मार्च से किया बजट रिवाइज
नगर परिषद का एडवरटाइजमेंट टैक्स बजट पांच लाख रुपए वार्षिक है। पिछले वित्त वर्ष में बढ़ाकर इसे पांच लाख रुपए किया गया। पिछले साल एक अप्रैल से लेकर फरवरी 2018 तक परिषद प्रशासन को इस टैक्स के रूप में कुछ नहीं मिला। परिषद ने एक मार्च से बजट को रिवाइज किया और हालात को देखते हुए मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भी पांच लाख का ही बजट पास किया। दूसरे करों की तरह एडवरटाइजमेंट टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई।

अब लेंगे एक्शन : इंस्पेक्टर
हाइवे पर होर्डिंग्स और बैनर उखाड़े हैं। यह कार्रवाई चेतावनी के रूप में की गई है। फिलहाल किसी को नोटिस नहीं दे रहे। मगर बिना अनुमति और बिना निर्धारित जगह के फिर से होर्डिंग्स लगे तो नोटिस भी देंगे और कार्रवाई भी करेंगे। शनिवार को फिर से यही अभियान चलाएंगे।\\\'\\\' -दीपक झांब, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।

खबरें और भी हैं...